Darbhanga News: दरभंगा की डिप्टी मेयर पर पार्षद सोनी पूर्वे ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Darbhanga News: उप महापौर नाजिया हसन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

Darbhanga News: दरभंगा. उप महापौर नाजिया हसन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वार्ड 11 की पार्षद सोनी पूर्वे ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि उपमहापौर के दो मोबाइल नंबर की जांच की जाये. उन्होंने कहा कि उपमहापौर का चुनाव जीतने के बाद नाजिया हसन राजनीतिक लाभ व सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देती रहती हैं. पार्षद ने आवेदन में कहा है कि उपमहापौर ने पीएम के फोटो पर अशोभनीय व अपमानजनक शब्द का प्रयोग करते हुए 28 मई को अपने मोबाइल से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. 27 मई को उपमहापौर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक पर विवादित टिप्पणी की गयी थी. इस मामले में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >