Darbhanga News : इसीआरकेयू ने यूनियन चुनाव के लिए दरभंगा जंक्शन व झंझारपुर में चलाया संपर्क अभियान

पूर्व मध्य रेल के मान्यता प्राप्त कर्मचारी यूनियन के चुनाव को लेकर समय के साथ सरगर्मी तेज होती जा रही है. इस कड़ी में मंगलवार को दरभंगा शाखा सचिव मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में चुनाव प्रचार अभियान दरभंगा शाखा में चलाया गया.

दरभंगा. पूर्व मध्य रेल के मान्यता प्राप्त कर्मचारी यूनियन के चुनाव को लेकर समय के साथ सरगर्मी तेज होती जा रही है. इस कड़ी में मंगलवार को दरभंगा शाखा सचिव मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में चुनाव प्रचार अभियान दरभंगा शाखा में चलाया गया. इसमें शाखा सचिव यादव के साथ केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार, सुशील कुमार सहित शाखा के अन्य पदाधिकारी शामिल थे. यूनियन के पदाधिकारियों ने कैरेज एंड वैगन, गाड़ी प्रकाश, स्टेशन, पार्सल, झंझारपुर स्टेशन आदि स्थानों पर जनसंपर्क किया. कर्मचारियों के साथ संवाद भी किया गया. उन्हें अपने यूनियन के इतिहास के बारे में बताया गया. मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज व शाखा सचिव यादव ने इसीआरकेयू की ओर से कर्मचारियों के हित में किये गये योगदान पर प्रकाश डालते हुए पेंशन योजना आदि के मुद्दे पर यूनियन की प्रतिबद्धता दुहरायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >