Darbhanga : जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी बाइपास सड़क निर्माण कार्य को गति नहीं

पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं के आगे डीएम व विधायक का आदेश भी बेअसर नजर आ रहा है.

तीन साल से अधर में अटका पड़ा है निर्माण कार्य सात माह पहले डीएम ने भूमि संबंधी समस्या का निदान कर निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया था आदेश बेनीपुर. पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं के आगे डीएम व विधायक का आदेश भी बेअसर नजर आ रहा है. पथ निर्माण विभाग के संवेदक व अभियंताओं के अड़ियल रवैये के कारण गत तीन साल से बेनीपुर का वाइपास निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है. विदित हो कि बेनीपुर मुख्य बाजार की सड़क पर वाहनों के बढ़ते दवाब से उत्पन्न जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए तीन साल पूर्व विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी के प्रयास से बाइपास निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था, परंतु आजतक निर्माण कार्य अधर में ही लटका हुआ है. जानकारी के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों द्वारा निजी जमीन होने की बात कह निर्माण कार्य बाधित कर दिया था. वहीं निर्माण एजेन्सी आस्था एण्ड सौम्या कंस्ट्रक्शन अधिकांश भुगतान लेकर फरार चल रहा है. इस आशय से संबंधित खबर लगातार प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों की नींद खुली. सात माह पूर्व डीएम कौशल कुमार ने निर्माण स्थल का मुआयना किया. इस दौरान पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता व स्थानीय प्रशासन को पुलिस बल की मौजूदगी में लंबित कार्य शीघ्र पूरा कराने का सख्त निर्देश दिया था, लेकिन डीएम के इस आदेश का अनुपालन भी पथ निर्माण विभाग द्वारा नहीं किया गया. इस कारण बाजार में लोग सड़क जाम की समस्या से जूझ रहे हैं. लोगों का कहना है कि 19 करोड़ की लागत से पांच किमी बाइपास सड़क निर्माण शुरू होने के तीन साल गुजर गये, परंतु अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है. विभाग डीएम व विधायक के आदेश को भी नजरअंदाज कर रहा है. भू-अर्जन विभाग में अभी तक सात लोगों का भुगतान लंबित है. संबंधित भू-स्वामियों द्वारा एलपीसी नहीं दिए जाने के कारण मामला अधर में लटका हुआ है. बिट्टू कुमार, सहायक अभियंता, पथ निर्माण विभाग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >