जिला के स्थापना दिवस पर दरभंगा ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम

जिला के 152वां स्थापना दिवस पर दरभंगा ऑडिटोरियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

दरभंगा. जिला के 152वां स्थापना दिवस पर दरभंगा ऑडिटोरियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, नगर विधायक सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद धर्मशिला गुप्ता, डीएम कौशल कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया. डीएम ने सभी अतिथियों का स्वागत पाग, चादर एवं पौधा से किया. मौके पर स्मारिका का लोकार्पण किया गया. मंत्री मदन सहनी ने कहा कि मिथिला के विकास में यहां के 152 वर्षों के इतिहास का भी योगदान है. यहां के अनेक विभूतियों ने हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया है, जिसको हमें याद करने की जरूरत है. कहा कि विगत वर्षों में सरकार ने चौमुखी विकास का काम किया है. सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया. राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विरासत के बारे में जानकारी दी.

अत्याधुनिक शहर के रूप में विकसित हो रहा दरभंगा

डीएम ने जिले के स्थापना के संबंध में बताते हुये कहा कि दरभंगा जिला “मिथिला ” का सिरमौर है. यहां की भाषा “मैथिली ” काफी मधुर है. यह सूबे की अकेली भाषा है, जिसे संविधान की अष्टम अनुसूची में स्थान प्राप्त है. डीएम ने कहा कि दरभंगा अत्याधुनिक शहर के रूप में विकसित हो रहा है, जिसमें एलिवेटेड रोड, फ्लाइ ओवर, एम्स के निर्माण के साथ-साथ मेट्रो का डीपीआर एवं हवाई अड्डे काे अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिये विकसित किया जा रहा है. हड़ाही, दिग्घी, गंगा सागर को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है.

आने वाले समय में दरभंगा बनेगा उत्तर बिहार का प्रमुख विकास केंद्र

संजय सरावगी ने जिले में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी दी. कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दरभंगा तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है. आने वाले समय में यह जिला उत्तर बिहार का एक प्रमुख विकास केंद्र बनेगा. विधायक मुरारी मोहन झा ने भी विचार रखा. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी, डीडीसी स्वप्निल, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, सलीम अख्तर, कमलाकांत झा, जीतेंद्र सिंह आदि मौजूद थे. मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्थापना दिवस पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्री आदि ने सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >