Darbhanga : दो दिन बाद फिर से कोल्ड डे की बन सकती स्थिति

पिछले दो दिनों से धूप खिलने से थोड़ी सी राहत लोगों को मिली है.

धूप खिलने के बावजूद उपर नहीं चढ़ रहा तापमान का पारा सुबह व शाम ठिठुरन भरी ठंड कर रही परेशान सुबह से छाया रहा घना कोहरा दरभंगा. पिछले दो दिनों से धूप खिलने से थोड़ी सी राहत लोगों को मिली है. हालांकि इसके बावजूद तापमान में अधिक वृद्धि नहीं हो पाने के कारण ठिठुरन भरी ठंड सता रही है. शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक घना कोहरा छाया रहा. शहरी क्षेत्र में तो नौ बजे के बाद आसमान साफ हो गया, धूप खिल गयी, लेकिन ग्रामीण इलाकों में 11 बजे के बाद धुंध छटा. इस दौरान ठिठुरन भरी ठंड ने लोगों को बिस्तर से नीचे उतरने से रोके रखा. उल्लेखनीय है कि लगभग एक पखवाड़ा तक अनवरत कड़ाके की ठंड से बेजार जनजीवन को पिछले दो दिनों से निकल रही धूप से संजीवनी मिली है. हालांकि सुबह और शाम ठंड का कहर जारी है. आज भी शाम ढलते से पहले ही ठंड में इजाफा हो गया. लगभग तीन बजे के बाद बादलों ने सूर्यदेव को ढक लिया. पछुआ हवा तेज हो गयी, लिहाजा कनकनी बढ़ गयी. अगले सप्ताह भी सतायेगी कड़ाके की ठंड कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं तक का वर्ग संचालन तीन जनवरी तक के लिए स्थगित कर रखा है. चार जनवरी को रविवार है, लेकिन इस बीच राजेंद्र कृषि केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गयी सूचना के मुताबिक अगले पांच-छह जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति बनने की पूरी संभावना है. घने कोहरे से राहत के आसार नहीं घने कोहरे की वजह से शुक्रवार को सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रही. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात जनवरी तक कोहरे से छुटकारा की संभावना कम है. सुबह में मध्यम स्तर तक का कोहरा छाया रह सकता है. हालांकि राहत वाली खबर यह है कि दिन का मौसम सामान्यत: साफ रहने के आसार हैं. बता दें कि आज का अधिकतम औसत उच्चतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया. एक दिन पूर्व की तुलना में महज 0.4 डिग्री की वृद्धि ही दर्ज की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >