Darbhanga News: सर्जना निखार शिविर का समापन समारोह जुबली हॉल में कल

Darbhanga News:सर्जना निखार शिविर का समापन समारोह 10 सितंबर को लनामिवि के जुबली हॉल में होगा.

Darbhanga News: दरभंगा. सर्जना निखार शिविर का समापन समारोह 10 सितंबर को लनामिवि के जुबली हॉल में होगा. समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा शामिल होंगी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थानीय कार्यालय में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप ने यह जानकारी दी. कहा कि परिषद विगत 19 वर्षों से छात्राओं को सर्जना निखार शिविर के माध्यम से कौशल विकास व स्वरोजगार पूरक विषयों का निःशुल्क प्रशिक्षण देती आ रही है. शिविर के माध्यम से सैकड़ों छात्राएं प्रतिवर्ष सीखकर आत्मनिर्भर बन रही है. विभाग छात्रा प्रमुख तेजस्विता ने कहा कि छात्राओं में छिपी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रत्येक वर्ष सर्जना निखार शिविर का निःशुल्क आयोजन किया जाता है. कार्यक्रम प्रमुख पूजा पंजियार ने कहा कि सर्जना निखार शिविर जैसे कार्यक्रम लड़कियों की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक प्रगति के लिए जरूरी है. समापन समारोह में छात्राओं को प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >