गणतंत्र दिवस पर शहर के चौक-चौराहाें पर महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे स्कूली बच्चे

गणतंत्र दिवस पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहाें पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा महापुरुषों की मूर्ति पर स्कूली बच्चे माल्यार्पण करेंगे.

दरभंगा. गणतंत्र दिवस पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहाें पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा महापुरुषों की मूर्ति पर स्कूली बच्चे माल्यार्पण करेंगे. इस आशय का पत्र प्रारंभिक एवं समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ संजय कुमार ने जारी किया है, उन्होंने नगर आयुक्त के पत्र के आलोक में विभिन्न चौक-चौराहाें पर लगी मूर्ति पर नजदीक के सरकारी स्कूलों के बच्चों एवं शिक्षकों को माल्यार्पण करने का निर्देश जारी किया है. वार्ड नंबर सात स्थित पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर मध्य विद्यालय बंग्लागढ़ के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं माल्यार्पण करेंगे. इसी प्रकार सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर मवि बसंतगंज, दरभंगा टावर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर प्लस टू राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय, भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की मूर्ति पर मध्य विद्यालय लालबाग उर्दू, हसन चौक पर चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर प्लस टू राज उच्च विद्यालय, नाका नंबर तीन के समीप स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर प्लस टू राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय, गांधी चौक पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर मध्य विद्यालय राम चौक, सुरेंद्र झा सुमन चौक पर सुरेंद्र झा सुमन की मूर्ति पर मध्य विद्यालय कटहलवाड़ी की छात्र-छात्राएं माल्यार्पण करेंगे.

इसी प्रकार हराही पोखर के उत्तर महाकवि विद्यापति की मूर्ति पर मध्य विद्यालय पूर्वोत्तर रेलवे, दिग्घी तालाब के उत्तर शास्त्री चौक पर लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर मध्य विद्यालय पूअर होम, मिर्जापुर पूअर होम के समीप इंदिरा गांधी की मूर्ति पर श्याम मध्य विद्यालय मिर्जापुर, शिवाजी चौक स्थित शिवाजी की प्रतिमा पर मध्य विद्यालय कालीस्थान, वाजिदपुर चौक पर कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर मध्य विद्यालय बाजितपुर, कोतवाली चौक पर चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर मध्य विद्यालय राजेंद्रपुरी, कर्पूरी चौक पर कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर मध्य विद्यालय बेता कन्या, लोहिया चौक पर लोहियाजी की मूर्ति पर क लाल मध्य विद्यालय, लहेरियासराय टावर पर राष्ट्रपिता गांधी की मूर्ति पर मध्य विद्यालय बलभद्रपुर तथा विकास भवन के समीप डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं गणतंत्र दिवस पर माल्यार्पण करेंगे. डीपीओ ने माल्यार्पण करते हुए फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >