Darbhanga News : मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने चलाया बुल्डाेजर

नगर पंचायत कमतौल-अहियारी के मुख्य बाजार में शनिवार को अतिक्रमणमुक्त अभियान चलाया गया.

कमतौल. नगर पंचायत कमतौल-अहियारी के मुख्य बाजार में शनिवार को अतिक्रमणमुक्त अभियान चलाया गया. कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंसी कुमारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी, अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, पुअनि नीरज कुमार, पुअनि जनार्दन पासवान एवं सशस्त्र बलों ने हाइ स्कूल चौक के निकट से दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को खाली कराया गया. बताया जाता है कि बाजार में सरकारी जमीन पर दुकानदारों के द्वारा बनाये गये अवैध दुकानों के कारण जाम की समस्या विकराल हो गयी थी. इसे दूर करने के लिए प्रशासन को बुल्डोजर चलवाना पड़ा. वैसे प्रशासन की ओर से दो जनवरी तक अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दुकानदारों को दिया गया था, बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने बुल्डोजर चलवाया. हाइ स्कूल चौक पर अधिकारियों के साथ बुल्डोजर के पहुंचने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया, कई दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने के लिए मोहलत मांगने लगे, लेकिन प्रशासन के कड़े रुख के सामने अतिक्रमणकारियों के हौसले पस्त हो गये. हाइस्कूल चौक से कमतौल बाजार चौक होते हुए स्व. जुगेश्वर साह के घर तक मुख्य सड़क एसएच-75 स्थित दोनों तरफ के दुकानदारों को कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से कहा गया कि छह तारीख तक चिन्हित अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा उसके बाद बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया जाएगा. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अभी यह कार्यक्रम अस्थायी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलाया जा रहा है. इसके बाद स्थायी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा. अतिक्रमित जमीन को चिन्हित कर नोटिस दिया जाएगा. 15 दिनों के दिये गए समयावधि में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुल्डोजर चलाकर अतिक्रमण हटा दिया जायेगा. जीरामजी के तहत ब्रह्मपुर हाट का किया निरीक्षण

जाले. ब्रह्मपुर पूर्वी पंचायत अवस्थित ब्रह्मपुर हाट का स्थलीय निरीक्षण शनिवार को जीरामजी योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार ने किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि जीरामजी के तहत प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण हाट निर्माण की योजना स्वीकृत हुई है. योजना के प्रथम चरण में ब्रह्मपुर हाट एवं घोघराहा हाट को मनरेगा के माध्यम से पक्का हाट निर्माण का प्रावधान किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों हाटों को पक्का स्वरूप देने के लिए सीओ, जाले से अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गयी है. अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा. इस दौरान ब्रह्मपुर पूर्वी पंचायत के रोजगार सेवक सहित पंचायत तकनीकी सहायक धीरेश कुमार उपस्थित थे.

महिला कबड्डी में तरलाही की टीम बनी विजेता, पंचोभ को उपविजेता का खिताब

मेरा युवा भारत की ओर से खेल प्रतियोगिता आयोजित

फोटो संख्या-28

परिचय- विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित करते अतिथि.

प्रतिनिधि, सदर.

मेरा युवा भारत, दरभंगा युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से शनिवार को देवनारायण इंटर स्कूल के खेल मैदान में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उद्घाटन जिला परिषद सदस्य बबलू सहनी, मुकुंद चौधरी व चयन समिति के सदस्य सत्यप्रकाश ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर जिपस ने कहा कि खेल केवल जीत-हार नहीं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, एकता और सकारात्मक सोच विकसित करता है. उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे मनोयोग से खेलने और जीत से अधिक टीम भावना और भाईचारे को महत्व देने का आह्वान किया. वहीं चयन समिति के सदस्य सत्यप्रकाश ने बताया कि इस मंच के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ी आगे चलकर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने प्रखंड और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं. इस दौरान अतिथियों को वोलिंटियर अंशु कुमारी ने पाग, गमछा एवं मोमेंटो से सम्मानित किया.

प्रतियोगिता की शुरुआत महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता से हुई. इसमें चार टीमों ने भाग लिया. कड़े मुकाबले के बाद तरलाही टीम विजेता और पंचोभ उपविजेता बनी. बैडमिंटन प्रतियोगिता में सलोनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं सौ मीटर दौड़ में दुर्गा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया. पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पंचोभ टीम विजेता व बनौली उपविजेता रही. इसके अलावा चार सौ मीटर दौड़ में सत्यम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा लंबी कूद में 13.8 मीटर की छलांग लगाकर सुंदरम विजेता बने. समारोह में विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्थान के अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >