Darbhanga : जीएसटी महोत्सव को लेकर भाजपा का कार्यक्रम कल, जुटेंगे कई दिग्गज

जिला अतिथि गृह में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना की अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुयी.

दरभंगा. जिला अतिथि गृह में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना की अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुयी. इसमें आगामी 28 सितंबर को लहेरियासराय प्रेक्षागृह में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ एवं वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई. मौके पर कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की तैयारी तथा व्यापारी समाज की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष विमर्श किया गया. कार्यक्रम व्यापारियों के हितों में जीएसटी व्यवस्था से जुड़ी बचत एवं सुविधा संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मन्नू चौधरी ने बताया गया कि इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सांगवी, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजीव गुप्ता तथा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जगन्नाथ गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. विशेषज्ञों द्वारा जीएसटी से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं, लाभों एवं समस्याओं के समाधान पर मार्गदर्शन किया जाएगा. बैठक में जिला महमंत्री संतोष पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, संगीता साह, अभयानंद झा, जिला मंत्री राहुल पासवान, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उत्सव मिश्रा, वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक पंजियार, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश महासेठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ अमोद झा, ज्योति कृष्ण झा, बिट्टू सिंह, भरत चौरसिया, नथुनी पासवान, पंकज झा, संजीव गुप्ता, गंगाकांत झा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >