भाजपा की जम्बोजेट दरभंगा पश्चिमी जिला कमेटी घोषित

भाजपा की दरभंगा पश्चिमी जिला कमेटी मंगलवार को घोषित कर दी गयी.

तीन महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री सहित बनाये गये 25 जिला प्रवक्ता दरभंगा. भाजपा की दरभंगा पश्चिमी जिला कमेटी मंगलवार को घोषित कर दी गयी. जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने तीन महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री सहित 25 प्रवक्ताओं वाली जिला कमेटी की सूची सार्वजनिक की है. यह कमेटी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया की सहमति पर बनायी गयी है. जारी सूची के मुताबिक विजय चौधरी, संतोष पोद्दार एवं सुजित मल्लिक को पार्टी का जिला महामंत्री बनाया गया है. वहीं आठ उपाध्यक्षों में अभयानंद झा, सोनी पूर्वे, संगीता साह, विकास रजक, श्रवण कुमार मिश्र, राजेश रंजन, सुनील चौधरी व राजू तिवारी को स्थान दिया गया है. जिला मंत्री के दायित्व में रिंकी कुमारी, मीरा महतो, रानी कुमारी, सचिन जैन, मनीष मिश्र, राहुल पासवान, बालेंदु झा एवं वीरेंद्र कुमार महासेठ होंगे. संतोष सिंह एवं बबलू पंजियार कोषाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे तो पप्पू गुप्ता कार्यालय मंत्री एवं इनके सहयोग में मनीष खट्टीक, सहकार्यालय मंत्री के रूप में संगठन का काम देखेंगे. मुकुंद चौधरी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी दी गयी है, जबकि सह मीडिया प्रभारी के रूप में साक्षी कुमारी, सुंदर लाल चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, अमरनाथ सिंह, अविनाश कश्यप एवं अंजनी सहनी सहयोग करेंगे. नरेश कुमार राम, लक्ष्मण कांस्यकार, चंदन सिंह, प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, रमेश प्रसाद, राकेश रौशन चौधरी, आशुतोष कुमार आशु, सुनील कुंवर, राजेश चौधरी, प्रदीप मंडल, शिव शंकर सिंह, डॉ विनोद सिंह यादव, रजनीश झा, अविनाश कुमार पप्पू, रेखा झा, आरती कुमार सहित 25 जिला प्रवक्ता बनाये गये हैं. सोशल मीडिया एवं आइटी सेल का जिला संयोजक भद्रकांत चौधरी उर्फ गुलशन को बनाया गया है. इसके सह संयोजक के रूप में गोविंद कुमार, प्रेम कुमार झा राहुल, आशुतोष कुमार, राजू कुमार झा एवं राकेश झा होंगे. दरभंगा पूर्वी की जिला कमेटी घोषित, चंद पल में ही प्रदेश नेतृत्व ने किया रद्द भाजपा संगठन में तरह-तरह की हो रही चर्चा दरभंगा. संगठन के कार्य विस्तार को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने दरभंगा जिला को दो हिस्सों में बांट दिया है. एक दरभंगा पश्चिमी तथा दूसरा दरभंगा पूर्वी जिला बनाया है. दोनों के जिलाध्यक्ष पहले ही घोषित हो चुके हैं. संगठन के कार्य को गति देने के नजरिए से मंगलवार को दरभंगा पश्चिमी के साथ दरभंगा पूर्वी जिला की कमेटी भी घोषित की गयी, लेकिन चंद पल में ही प्रदेश नेतृत्व में इस कमेटी की सूची को रद्द कर दिया. लिहाजा संगठन में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है. बता दें कि दरभंगा पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने 23 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की. प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल की सहमति का उल्लेख करते हुए जिलाध्यक्ष ने नई कमेटी की सूची भी सार्वजनिक कर दी, किंतु कुछ ही देर बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के हस्ताक्षर से एक पत्र निर्गत हुआ, जिसके आधार पर इस कमेटी को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश के लिए रद्द कर दिया गया. इस पत्र में भी प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया के निर्देश पर रद्द किये जाने की बात कही गयी है. जिलाध्यक्ष पासवान की ओर से घोषित कमेटी की सूची में जिला उपाध्यक्ष के रूप में श्रवण चौधरी, सरिता देवी, रामभजन पासवान, रामनाथ सहनी, राधेश्याम झा, सुधा देवी, इंद्रेश झा एवं सुलेखा मांझी को जगह दी गयी थी. वहीं पिंटू झा, संजय सिंह पप्पू एवं शत्रुघ्न सहनी को जिला महामंत्री, जबकि जिला मंत्री के रूप में शीला पासवान, संतोष झा, प्रदीप प्रधान, राकेश कुमार ठाकुर, राजू चौधरी, सरस्वती देवी, ममता देवी एवं रिंकू देवी को सम्मिलित किया गया. राहुल कर्ण को कोषाध्यक्ष, संतोष झा को सहकोषाध्यक्ष, शंकर भगवान पूर्वे को कार्यालय मंत्री तथा उपेंद्र पासवान को सह कार्यालय मंत्री का दायित्व दिया गया था. सूची सार्वजनिक होने के बाद भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सोशल साइट पर इसे पोस्ट भी कर दिया. प्रदेश से कमेटी रद्द किये जाने के बाबत पत्र जारी होते ही संगठन की खेमेबाजी सतह पर आ गयी. भाजपा कार्यकर्ता अपनी-अपनी दृष्टि से टीका-टिप्पणी कर रहे हैं. कोई इसे भाजपा संगठन में भी सबकुछ ठीक नहीं होने का प्रमाण बता रहा है तो कोई जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने का प्रतिफल कह रहा है. हालांकि पार्टी सूत्रों की मानें तो एक राजनेता के समर्थकों को अधिकांश महत्वपूर्ण पद दे दिये जाने की जानकारी मिलते ही विक्षुब्ध खेमा द्वारा इसकी शिकायत प्रदेश स्तर पर करने की वजह से इस कमेटी को रद्द किया गया है. इधर जिलाध्यक्ष पासवान ने बताया कि तकनीकी कारण से फिलहाल कमेटी को रद्द किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >