Darbhanga: प्रतिबंधित पशु की खाल लदा टेम्पो पकड़ा, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

दरभंगा के बिरौल में प्रतिबंधित पशु की खाल से लदा टेम्पो पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा. आक्रोशित भीड़ ने जगन्नाथपुर-लहेरियासराय एसएच-88 को करीब तीन घंटे तक जाम रखा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आवागमन बहाल करवाया.

Darbhanga News: बिरौल थाना क्षेत्र के बन्दा चौक पर शनिवार को प्रतिबंधित पशु की खाल लदा टेम्पो पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया. आक्रोशित लोगों ने जगन्नाथपुर-लहेरियासराय एसएच-88 को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया. पुलिस के समझाने के बाद जाम हटाया गया और आवागमन शुरू हुआ. पुलिस ने टेम्पो जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

खाल लदा टेम्पो पकड़ने के बाद जमा हुए ग्रामीण

बताया जाता है कि एक टेम्पो पर प्रतिबंधित पशु की खाल लादकर ले जायी जा रही थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बन्दा चौक के पास टेम्पो को रोक लिया.

कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये और सड़क पर हंगामा शुरू हो गया. इसके बाद एसएच-88 पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई.

तीन घंटे बाद पुलिस ने हटवाया जाम

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया.

करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने सड़क से जाम हटवाया. इसके बाद एसएच-88 पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ.

टेम्पो जब्त, दो लोग गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से टेम्पो को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सहरसा जिले के कुम्हरा बेलाही निवासी मो. शकील और मो. अफरोज आलम के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे बिरौल थाना क्षेत्र के मोडगाह गांव से खाल लेकर जा रहे थे.

वन विभाग को दी गयी सूचना

बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि टेम्पो और खाल को जब्त कर लिया गया है. दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी वन विभाग को दी गयी है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें

कमतौल में रक्षाबंधन मनाने जा रहे परिवार की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच साल के बच्चे की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर कुमार सहनी

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >