दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट
Darbhanga News: बिरौल नगर निकाय की सबसे महत्वपूर्ण सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद के लिए मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो गया. इसकी जानकारी एसडीओ शशांक राज ने दी.
दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
वार्ड संख्या 4 के पार्षद नौशाद आलम और वार्ड संख्या 7 के पार्षद बलराम कुमार सहनी निर्विरोध निर्वाचित हुए.
वहीं वार्ड संख्या 3 की पार्षद सैयादा खातून ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को चार मतों से हराकर जीत दर्ज की. समिति के एक पद के लिए मतदान हुआ था, जिसमें सैयादा खातून विजयी रहीं.
विकास योजनाओं में निभाती है अहम भूमिका
एसडीओ शशांक राज ने बताया कि सशक्त स्थायी समिति नगर निकाय के बजट, विकास योजनाओं और नीतिगत फैसलों में अहम भूमिका निभाती है.
उन्होंने कहा कि तीनों सदस्यों के निर्वाचन के साथ समिति गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. जल्द ही निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी.
एसडीओ ने तीनों निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए गोपनीयता की शपथ भी दिलाई और नगर विकास में सक्रिय योगदान देने की अपेक्षा जताई.
