Darbhang: स्कूल टैगिंग से बच्चों का भविष्य संकट में, बीआरसी पर ग्रामीणों का हंगामा

बिरौल प्रखंड के दो प्राथमिक विद्यालयों को अन्य मध्य विद्यालयों में टैग किये जाने के बाद अभिभावक और ग्रामीण आक्रोशित हैं. छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ सकता है. ग्रामीणों ने आदेश वापस न लेने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है.

दरभंगा: बिरौल प्रखंड के दो प्राथमिक विद्यालयों को अन्य मध्य विद्यालयों में टैग किये जाने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में आक्रोश है. शुक्रवार को पंसस प्रतिनिधि अमरनाथ मिश्रा के नेतृत्व में बलरा और कलना मुसहरी के ग्रामीण बीआरसी पहुंचे और विरोध जताया.

दो किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा छोटे बच्चों को

ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालय बलरा को मध्य विद्यालय उछटी तथा प्राथमिक विद्यालय कलना मुसहरी को मध्य विद्यालय हाटी में टैग कर दिया है. इससे छोटे बच्चों को करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ेगा.

ग्रामीणों का कहना है कि छोटे बच्चे अकेले इतनी दूरी तय कर स्कूल नहीं जा सकते. स्कूल दूर होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ड्रॉपआउट बढ़ने की आशंका है.

BEO ने दोनों विद्यालयों का किया निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीइओ मणिशंकर कुमार सिंह ने तत्काल दोनों विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष रखा जायेगा.

बीइओ ने कहा कि बच्चों के हित में जो भी संभव होगा, किया जायेगा.

आदेश वापस नहीं हुआ तो प्रदर्शन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्राथमिक विद्यालयों की टैगिंग का आदेश वापस नहीं लिया गया, तो वे जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे.

यह भी पढ़ें

PM मोदी के जन्मदिन पर दरभंगा में ‘आशीर्वाद का दीया’, नेताओं ने जलाया दीप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर कुमार सहनी

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >