बिरौल: मंदिरों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

बिरौल थाना पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और करीब 19 हजार रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है.

Biraul News: बिरौल थाना पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से चोरी का सामान खरीदने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से करीब 19 हजार रुपये मूल्य का चोरी का सामान भी बरामद किया गया है.

पूछताछ में मजरगाही शिव मंदिर चोरी का खुलासा

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बुधवार को बताया कि सात जुलाई को मजरगाही शिव मंदिर में चोरी की घटना हुई थी. इसी दौरान समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना से सूचना मिली कि सिंघिया के छोटू और गुड्डू कुमार को एक अन्य मंदिर चोरी मामले में गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में दोनों ने बिरौल थाना क्षेत्र के मजरगाही शिव मंदिर में चोरी करने की बात भी स्वीकार की.

इसके बाद बिरौल थानाध्यक्ष चन्द्रमणि, पुअनि मुकेश कुमार, अनिल तिवारी समेत पुलिस टीम खानपुर पहुंची और मामले की जांच आगे बढ़ाई.

चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मजरगाही शिव मंदिर से चोरी किए गए बाल्टी, गमला, टोपिया का ढक्कन, घंटी, लोटकी, छिपली समेत अन्य सामान 19 हजार रुपये में सिंघियाघाट निवासी राजा साह को बेचा गया था. पुलिस ने राजा साह के घर छापेमारी कर चोरी का सामान बरामद किया.

पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मिली कि मंदिर का घड़ी और घंटा रोसड़ा निवासी अनिल कुमार साह को बेचा गया था. पुलिस ने उसके घर से भी संबंधित सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

मुख्य आरोपितों को रिमांड पर लाने की तैयारी

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार राजा साह और अनिल कुमार साह को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. वहीं मुख्य आरोपित छोटू और गुड्डू कुमार को खानपुर थाना से रिमांड पर लाने की प्रक्रिया चल रही है. एक अन्य आरोपित मुस्तफापुर निवासी अनु फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

उन्होंने बताया कि तकनीकी और मानवीय संसाधनों की मदद से गिरोह तक पहुंचने में सफलता मिली है. पुलिस अब अन्य मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं से भी इस गिरोह के संभावित संबंधों की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >