बिरौल की 23 पंचायतों में पंचायत कार्यपालक सहायकों की तैनाती, तत्काल योगदान का आदेश

बिरौल प्रखंड की 23 पंचायतों में विकास योजनाओं को गति देने के लिए नए पंचायत कार्यपालक सहायकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों की तैनाती कर दी गई है. यह नियुक्ति जिला पदाधिकारी के निर्देश पर की गई है, जिससे लंबित योजनाओं के कार्यों में तेजी आएगी.

Darbhanga News: बिरौल प्रखंड की पंचायतों में विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नव पदस्थापित पंचायत कार्यपालक सहायकों एवं पूर्व से कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों का पंचायतवार आवंटन कर दिया गया है. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रमेश कुमार ने कार्यालय आदेश जारी कर 23 पंचायतों में कर्मियों की तैनाती की है. उन्होंने बताया कि यह आवंटन जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में किया गया है.

Biraul News: 23 पंचायतों में किया गया कर्मियों का आवंटन

बीपीआरओ ने बताया कि नव योगदान देने वाले पंचायत कार्यपालक सहायकों और पहले से कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों के बीच प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार पंचायतों का बंटवारा किया गया है. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है तथा सभी कर्मियों को अपने-अपने पंचायत में शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

इन पंचायतों में मिली जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार कहुआ में मुकेश कुमार, बिरौल में दिनेश कुमार, अकबरपुर बैंक में रिंकी कुमारी, पोखराम उत्तरी में शबाना खातून, नेउरी में सन्नी कुमार, सुपौल में पूजा कुमारी, डुमरी में नेहा कुमारी, रोहार महमूदा में राम पुनीत कुमार, ईटवा शिवनगर में गौरव कुमार यादव, अरगा उसरी में नूतन बाला, भवानीपुर में मो. महफूज आलम, देकुली जगन्नाथपुर में दिव्य प्रकाश, पड़री में प्रभात कुमार, साहो में सुमन भारती, पटनियां एवं सहसराम में सतीश कुमार शर्मा, पोखराम दक्षिणी एवं लदहो में धीरज कुमार महतो, बैरमपुर में विकेश कुमार शाह, उछटी में ज्योति कुमार झा तथा सोनपुर पघारी में सदरे आलम की तैनाती की गई है.

लंबित योजनाओं के कार्यों में आएगी तेजी

बीपीआरओ रमेश कुमार ने कहा कि पंचायतों में लंबित विकास योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और अन्य विभागीय पोर्टलों पर डाटा अपलोडिंग के कार्य अब तेजी से पूरे किए जाएंगे. उन्होंने सभी कर्मियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >