सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

सोनकी-जीबछ घाट पीडब्ल्यूडी सड़क पर खड़ुआ गांव के निकट सोमवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी

सदर (दरभंगा). सोनकी-जीबछ घाट पीडब्ल्यूडी सड़क पर खड़ुआ गांव के निकट सोमवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान सोनकी ओपी के घोरघट्टा छबैला निवासी मिथिलेश यादव के 20 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई. बताया जाता है कि विशाल शहर आया था. देर शाम ��ांव लौटने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. इसमें उसके सिर में काफी चोट आयी. सूचना पर सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने रात्रि गश्तीदल को वहां भेजा. पुलिस घायल युवक को इलाज के लिये डीएमसीएच ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने की इसकी जानकारी परिजनों को दी. खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >