Darbhanga News: हायाघाट. लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य पथ पर शुक्रवार की देर रात ददरवारा चौक के निकट विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की ठोकर से बाइक सवार 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गयी. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पतोर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए के लिए डीएमसीएच भेज दिया. इस संबंध में पतोर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त एपीएम थाना क्षेत्र के हाजीपुर बिरनपट्टी निवासी सह अधिवक्ता बनारसी सहनी के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
