Darbhanga News: धरौडा में सड़क पर गिरा बाइक सवार युवक, गंभीरावस्था में डीएमसीएच रेफर

Darbhanga News:धरौडा-दरभंगा मुख्य मार्ग में बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौडा स्थित सीता पेट्रोल पंप के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

Darbhanga News: बेनीपुर. धरौडा-दरभंगा मुख्य मार्ग में बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौडा स्थित सीता पेट्रोल पंप के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान धरौडा निवासी नरेश पासवान के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश अपने घर से माधोपुर की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था, इसी बीच अचानक पेट्रोल पंप के निकट गिर गया और अचेत हो गया. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार उसे काफी चोट लगी है. शरीर से काफी रक्त श्राव भी हुआ है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. जख्मी को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गयी. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. बताया जाता है कि जख्मी युवक धरौडा में बस इंचार्ज के रूप में काम करता है. विदित हो कि इसी स्थल पर ही मंगलवार को हुई कार दुर्घटना में एक पेट्रोल पंप कर्मी की मौत हो गयी थी. कार पर सवार तीन लोग जख्मी हो गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >