Bihar के दरभंगा में राम विवाह झांकी पर पथराव, दो पक्षों में हिंसक झड़प

Bihar: बिहार के दरभंगा में राम विवाह की झांकी पर मस्जिद के पास पथराव की गई. इससे इलाके में तनाव फैल गया है.

Bihar: दरभंगा जिले के बाजितपुर थाने के लहेरियासराय में मस्जिद के पास राम विवाह झांकी पर पथराव के बाद हिंसक झड़प होने की खबर सामने आई है. हजारों की संख्या में लोग राम विवाह झांकी निकाल रहे थे. जब झांकी मस्जिद के पास पहुंची तब एकाएक पत्थरबाजी शुरू हो गई. जब तक झांकी में शामिल लोग खुद को संभाल पाते, कई लोग घायल हो चुके थे. इसके बाद दोनों पक्षों के लोग भीड़ गए. इस झड़प में दोनों तरफ के लोगों को चोट लगी है. यह झांकी तैरानी से निकाली गई थी जिसे बाजितपुर के एक मंदिर में जाना था. बारात मंदिर के पास पहुंची उसी वक्त दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया.

भारी पुलिस बल तैनात

राम विवाह झांकी पर पथराव की घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी अशोक कुमार और एसडीएम विकास कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. फिलहाल मामले को शांत कर लिया गया है. दोनों पक्ष से बात कर हालात पर काबू कर लिया गया है. हालांकि, इलाके में अब भी तनाव है. इसको लेकर बिहार पुलिस अलर्ट मोड में है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रशासन ने दावा किया है कि हालात काबू में है. हिंसा भड़के की मुख्य वजह की पुलिस जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पिछले 20 वर्षों से लोग यहां झांकी निकाल रहे हैं. पुलिस उन असामाजिक तत्वों का तालाश कर रही है जिन्होंने शांति पूर्वक निकाली जा रही झांकी पर जानबूझकर पथराव कर माहौल खराब करने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पत्थरबाजों की पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है.

इसे भी पढ़ें: अब कैथी लिपि को आसानी से समझ पाएंगे भूमि मालिक, विभाग के इस कदम से मिलेगी बड़ी राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >