Bihar News: बिहार के इस जिले में जल्द शुरू होगा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण, जाम से मिलेगी मुक्ति

Bihar News: दरभंगा शहर को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को आधुनिक रूप देने के लिए आरओबी और एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं को मिली मंजूरी. 1868.87 करोड़ की लागत से बनने वाले इन प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम शुरू होगा. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: दरभंगा शहर के लिए यातायात व्यवस्था को सुगम और आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. बुधवार को पटना में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, बिहार राज्य पथ निर्माण निगम के एमडी शीर्षत कपिल सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. इस बैठक में दरभंगा में चल रही और प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) तथा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं की समीक्षा की गई.

दोनार आरओबी और एलिवेटेड कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

बैठक में खासतौर पर दोनार आरओबी और दरभंगा रेलवे स्टेशन से आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे तक के एलिवेटेड कॉरिडोर पर चर्चा हुई. कर्पूरी चौक से एकमी चौक तक (वाया लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक) के रास्ते को अपग्रेड करने और एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए निविदा प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर निर्माण कार्य शुरू करने पर सहमति बनी.

1868.87 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए राज्य सरकार ने बिहार कैबिनेट से 1868.87 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है. यह परियोजना दरभंगा के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.

जाम की समस्या से मिलेगा स्थायी समाधान

दोनार आरओबी दरभंगा के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में आता है, जहां ट्रैफिक जाम आम समस्या है. मंत्री सरावगी ने बताया कि आरओबी निर्माण से जुड़ी सभी बाधाएं समाप्त हो चुकी हैं और अब इसका कार्य तेजी से जमीन पर दिखाई देने लगेगा. यह पुल न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि हजारों यात्रियों को रोजाना राहत देगा.

अन्य आरओबी पर भी हुई प्रगति की समीक्षा

बैठक में दरभंगा शहर के अन्य प्रमुख आरओबी – दिल्ली मोड़, पंडासराय, चट्टी चौक और कंगवा गुमटी – की प्रगति पर भी गहन समीक्षा की गई. इन आरओबी की मांग वर्षों पुरानी रही है और अब इनका निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया.

मंत्री सरावगी की व्यक्तिगत निगरानी

राजस्व मंत्री सरावगी ने कहा कि वह इन सभी परियोजनाओं की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अड़चन समय रहते दूर की जा सके. उन्होंने कहा कि दरभंगा को जाम से मुक्ति दिलाने और उसे आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने का संकल्प अब मूर्त रूप ले रहा है. जनता के सहयोग से यह परिवर्तन संभव हो रहा है.

ALSO READ: Bihar News: चुनाव से पहले इन 32 जिलों की बल्ले-बल्ले! 38 स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में किया जाएगा अपग्रेड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >