शादी के 13 दिन बाद हादसे ने छीन ली जिंदगी, ससुराल जाते वक्त बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

Bihar Accident: दरभंगा में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहित युवक की मौत हो गई. ससुराल जा रहे बादल मुखिया को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.

Bihar Accident: बिहार के दरभंगा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक नया घर बसने से पहले ही उजाड़ दिया. शिवनगर निवासी 23 वर्षीय बादल मुखिया की मौत तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से हो गई. हादसा दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर गोदाम टोल दाथ मंदिर के पास हुआ. बादल की अभी 13 दिन पहले 6 जून को शादी हुई थी, और गुरुवार को वे अपने ससुराल जा रहे थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही बाइक चक्के में फंस गई और बादल की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद बोलेरो का ड्राइवर गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया.

ससुराल वालों ने गिफ्ट की थी बाइक

बादल को बाइक उनकी शादी में ससुराल वालों ने गिफ्ट की थी. अभी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी. जैसे ही हादसे की खबर परिवार को मिली, मां, पत्नी और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था. हर किसी की आंखें नम थीं और इलाके में शोक का माहौल छा गया.

ससुर बच्चे लाल सहनी ने कहा, “मेरे दामाद बादल सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी तय कर ससुराल आ रहे थे, लेकिन वो हमारी बेटी का साथ हमेशा के लिए छोड़ गए. बेटी के हाथों की मेहंदी भी अभी नहीं छूटी थी… भगवान ने हमारा सब कुछ छीन लिया.”

पुलिस ने क्या कहा?

बिरौल थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया गया है. ड्राइवर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Khan Sir का खास भोज: शादी का भोज सिर्फ बेटियों के नाम! लड़कों के लिए है यह अलग इंतजाम…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >