Darbhanga News: 29 मई तक बीइओ जमा करेंगे पाठ्य पुस्तक वितरण से संबंधित एनओसी

Darbhanga News:डीइओ केएन सदा ने बीइओ व प्रखंड लेखा सहायक से नि:शुल्क पुस्तक वितरण से संबंधित एनओसी 29 मई तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

Darbhanga News: दरभंगा. डीइओ केएन सदा ने बीइओ व प्रखंड लेखा सहायक से नि:शुल्क पुस्तक वितरण से संबंधित एनओसी 29 मई तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. डीइओ ने बीइओ से शपथ पत्र की भी मांग की है. कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा एक से आठवीं तक के लिए प्राप्त नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण 29 तक करने से संबंधित शपथ पत्र देना है. बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2024- 25 में सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नामांकित बच्चों के विरुद्ध छह लाख एक हजार पुस्तक की डिमांड थी. अभी तक तीन लाख 99 हजार 750 पुस्तक सेट उपलब्ध हुई है. प्राप्त पुस्तकों में से अभी तक बीआरसी ने संबंधित विद्यालय को तीन लाख 83 हजार 189 पुस्तक ही वितरित की है. संबंधित विद्यालय द्वारा पुस्तक सेट उठाव नहीं करने की वजह से अभी भी 16 हजार 561 पुस्तक सेट बीआरसी व सीआरसी की शोभा बढ़ा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >