मवेशी बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, बस ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

दरभंगा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई. इस हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया.

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के बहेड़ा-बहेड़ी मुख्य पथ पर जरिसो चौक के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान मौजमपुर निवासी विनोद कुमार महतो की पत्नी लीला देवी (58) के रूप में हुई. हादसे में बाइक चला रहे विनोद कुमार महतो भी घायल हो गये.

मवेशी को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक

जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार महतो अपनी पत्नी लीला देवी के साथ मोटरसाइकिल से बहेड़ी थाना क्षेत्र के हावीडीह जा रहे थे. जरिसो चौक के समीप अचानक सड़क पर एक मवेशी आ गया. उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गयी.

बाइक अनियंत्रित होने के बाद पीछे बैठी लीला देवी सड़क पर गिर गयीं. इसी दौरान बहेड़ी की ओर से तेज गति से आ रही बस ने उन्हें कुचल दिया. हादसे में लीला देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

बस चालक और यात्री मौके से फरार

घटना के बाद बस चालक और उसमें सवार यात्री मौके से फरार हो गये. हादसे की सूचना मिलते ही बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

पुलिस ने घायल विनोद कुमार महतो को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है.

पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया शव

पुलिस ने लीला देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

घनश्यामपुर में 842.04 लीटर विदेशी शराब बरामद, पुलिस को देखते ही पिकअप छोड़ फरार हुआ चालक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुबोध नारायण पाठक

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >