रोशन यादव की मौत पर छह दिन बाद भी नहीं सुलझा राज, हत्या या हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पैथ लैब संचालक रोशन कुमार यादव की मौत को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस हत्या या हादसे का पता नहीं लगा पाई है. परिजन इसे हत्या मानते हुए प्राथमिकी दर्ज करा चुके हैं, जबकि पुलिस अनुसंधान जारी होने का दावा कर रही है.

Roshan Kumar Yadav Death: बहेड़ा थाना क्षेत्र के लवानी निवासी शत्रुघ्न यादव के पुत्र एवं पैथ लैब संचालक रोशन कुमार यादव की मौत के छह दिन बाद भी पुलिस इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है कि उनकी मौत हत्या की वजह से हुई या सड़क दुर्घटना में. घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं, परिजन इसे हत्या मानते हुए प्राथमिकी दर्ज करा चुके हैं.

मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी के आवेदन पर बहेड़ा थाना में कांड संख्या 538/26 दर्ज किया गया है. आवेदन में एक महिला चिकित्सक, बम बम जांचघर के संचालक रौशन यादव और मृतक के मित्र प्रिंस यादव समेत अन्य लोगों पर हत्या की साजिश की जानकारी होने का आरोप लगाया गया है.

हाइवे किनारे झाड़ी में मिला था शव

विदित हो कि दो सितंबर की अहले सुबह शौच जाने के दौरान रोशन कुमार यादव की मौत हो गयी थी. बाद में उनका शव हाइवे किनारे झाड़ी में मिला था. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जतायी थी. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था.

72 घंटे में उद्भेदन का दिया गया था आश्वासन

घटना के बाद ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी और एसडीपीओ वासुकीनाथ झा घटनास्थल पर पहुंचे थे. अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को मामले का 72 घंटे में उद्भेदन करने का आश्वासन दिया था. हालांकि, घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है.

पुलिस ने कहा- अनुसंधान जारी

मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर अनुसंधान कर रही है. बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अनुसंधान जारी है और जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें

खाना खाकर सोया 10वीं का छात्र, सुबह पैर की उंगली से खून निकलता मिला; अस्पताल पहुंचते ही मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुबोध नारायण पाठक

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >