दरभंगा. यूएफबीयू के बैनर तले जिले के बैंककर्मियों ने भोगेंद्र झा चौराहा पर लंबित मांगों को लेकर पूरे देश में चल रहे आंदोलन के क्रम में प्रदर्शन किया. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी. प्रदर्शन में एआइबीइ, आइबॉक, एनसीबीइ, बेफि, नोवो एवं एआइबीओ से जुड़े बैंककर्मी शामिल रहे. सेंट्रल बैंक के शंकरानन्द और नवीन भारती, स्टेट बैंक के कुमार विष्णु, केनरा बैंक के यशवंत, पीएनबी के सरोज सिंह, रमण कांत मिश्रा, सुनील झा, सानू ठाकुर, बैंक ऑफ बड़ौदा से अरुण एवं इंडियन बैंक के कर्मियों ने मांगों के समर्थन में विचार रखा. वक्ताओं ने कहा कि सरकार बैंक कर्मियों की मांगें नहीं मानी तो जनवरी के तीसरे सप्ताह में पूरे देश के बैंककर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
