बिरौल में बाइक से कुचलकर की गयी थी युवक की हत्या

गंडोल मुख्य सड़क पर बुधवार की देर शाम दो गुटों के बीच विवाद में मोटरसाइकिल से कुचलकर हत्या मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

बिरौल. गंडोल मुख्य सड़क पर बुधवार की देर शाम दो गुटों के बीच विवाद में मोटरसाइकिल से कुचलकर हत्या मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटना के तीसरे दिन टेक्निकल सेल के अधिकारियों ने मृतक के परिजन से पूछताछ की. इसके बाद घटनास्थल पर दुकानदारों से पूछताछ की. जांच दल में शामिल अधिकारियों ने थाने पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक की जांच की. टीम में शामिल पुलिस निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृश्य दो गुटों के विवाद में राहगीर की मौत का मामला लग रहा है. पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है. मौके पर कांड के अनुसंधान रंजीत कुमार चौधरी भी मौजूद थे. बुधवार की रात बलरा गांव के रोशन यादव को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पुलिस ने बरामद किया था. उसे इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गयी. मामले में मृतक के चचेरा भाई रंजन यादव के आवेदन पर बाइक से कुचलकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >