Darbhanga: स्कूल वाहन की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने दो घंटे सड़क जाम की

बहादुरपुर में एक तेज रफ्तार स्कूल वाहन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की.

Darbhanga News: बहादुरपुर में मंगलवार को तेज रफ्तार निजी स्कूल वाहन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. हादसा पतोर थाना क्षेत्र के देकुली-शंकर लोहार मुख्य सड़क पर पनसिहा चौक के समीप हुआ. मृतक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के कोइरगमा गांव निवासी कारी राम के पुत्र वीरेन्द्र राम के रूप में हुई है.

दवा लेकर साइकिल से लौट रहा था किशोर

जानकारी के अनुसार वीरेन्द्र राम मंगलवार को साइकिल से दवा लेने पनसिहा चौक आया था. दवा लेकर घर लौटने के दौरान देकुली-शंकर लोहार मुख्य सड़क पर पनसिहा चौक के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार निजी स्कूल वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद स्कूल वाहन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

आक्रोशित लोगों ने दो घंटे सड़क जाम की

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गये. किशोर की मौत से आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क को करीब दो घंटे तक जाम रखा. प्रदर्शन कर रहे लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

सूचना मिलने पर पतोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया.

स्कूल वाहन जब्त, चालक की तलाश

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त साइकिल और स्कूल वाहन को जब्त कर लिया है. वाहन की तलाशी के दौरान मोबाइल, आइकार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया गया.

पतोर थानाध्यक्ष चन्दभूषण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस फरार चालक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: दस दिन से लापता 28 वर्षीय युवक का पेड़ से लटका मिला शव, एफएसएल ने जुटाये साक्ष्य


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुरुषोत्तम कुमार चौधरी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >