Darbhanga News: रघेपुरा चौक पर आभूषण दुकान में चोरी का प्रयास, दहशत

Darbhanga News:थाना क्षेत्र के रघेपुरा चौक स्थित कोमल ज्वेलर्स की दुकान चोरी का प्रयास किया गया.

Darbhanga News: बहादुरपुर. थाना क्षेत्र के रघेपुरा चौक स्थित कोमल ज्वेलर्स की दुकान चोरी का प्रयास किया गया. हालांकि लोगों के जग जाने के कारण चोरी की घटना होने से बच गयी. बताया जाता है कि आधा दर्जन से अधिक चोरों ने दुकान के पीछे चौकी लगाकर दीवार को छेनी एवं हथौड़ा से तोड़ रहे थे, इसी बीच लोगों की जग जाने की भनक लगते ही मौका मिलते ही सभी चोर फरार हो गये. इसके बाद वहां देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मामले की छानबीन में जुट गयी. दुकानदार नवटोलिया निवासी विशाल साह रघेपुरा चौक पर कोमल ज्वेलरी नामक दुकान संचालित करता है. थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. सभी चोर फरार हो गये हैं. बताया कि इस तरह के मामले में पूर्व में एक चोर नवीन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. इस मामले में अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. मालूम हो कि गत दो माह पूर्व भी चोरों के द्वारा इस दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था. उस समय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ कर बंधक बना लिया था. थाना की पुलिस अपने कब्जे में ले कर थाना लायी. पुलिस ने पूछताछ कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी. गिरफ्तार युवक की पहचान नवीन कुमार के रूप में की गयी थी. इधर एक ही दुकान में दूसरी बार चोरी की कोशिश से लोगों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है. लोग रतजगा करने के लिए मजबूर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >