Darbhanga News: विधानसभा चुनाव कार्य के लिए अधिग्रहित किए गए वाहनों का भुगतान अब तक नहीं होने से वाहन मालिकों में नाराजगी है. चुनाव संपन्न हुए लगभग एक वर्ष बीतने के बावजूद दो दर्जन से अधिक वाहन मालिक अपने बकाया भुगतान का इंतजार कर रहे हैं. भुगतान नहीं मिलने से संबंधित लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Tardih News: वाहन मालिकों में बढ़ी चिंता
जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशासन ने चुनाव कार्य के लिए कई निजी वाहनों को अधिग्रहित किया था. वाहन मालिकों का कहना है कि चुनावी ड्यूटी पूरी करने के बाद भी अब तक उन्हें निर्धारित भुगतान नहीं मिला है. लगातार कार्यालयों का चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है.
दो दर्जन से अधिक लोगों का भुगतान लंबित
स्थानीय स्तर पर करीब दो दर्जन से अधिक वाहन मालिक अभी भी अपने भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं. उनका कहना है कि लंबे समय से राशि अटकी होने के कारण आर्थिक दबाव बढ़ गया है. वाहन मालिकों ने प्रशासन से शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है.
बीडीओ ने दिया जल्द भुगतान का भरोसा
इस संबंध में बीडीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि वाहन मालिकों के भुगतान के लिए प्रखंड स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भुगतान से संबंधित एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसका जवाब भेज दिया गया है. संभावना है कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र ही सभी वाहन मालिकों का भुगतान कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बेनीपुर में बंद घरों को बना रहे निशाना, तीन घरों में चोरी से फैली दहशत
