श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर जयकारे से गूंज उठी जानकी की धरती

अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर गुरुवार को श्री राम के जयकारे से जानकी की धरती गुंजती रही.

दरभंगा. अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर गुरुवार को श्री राम के जयकारे से जानकी की धरती गुंजती रही. जगह-जगह राम-जानकी मंदिरों में जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई, वहीं विशेष अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर शहर के कर्पूरी चौक मैदान से राम उत्सव संकीर्तन पदयात्रा मंच के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई. हाथों में भगवा झंडा लिए श्रद्धालु युवा जयकारा लगाते हुए चल रहे थे. कार्यक्रम प्रमुख राजीव प्रकाश मधुकर के अलावा संयोजक विनय गोस्वामी, अमर सहनी, कृष्ण महतो, विकास सहनी व साहिल कुमार इसकी अगुआई कर रहे थे. शोभायात्रा कर्पूरी चौक से प्रारंभ होकर बेता, एमएल एकेडमी, लहेरियासराय टावर, लोहिया चौराहा, दारू भट्टी चौक, नाका नंबर छह, नाका नंबर पांच, खानका चौक, जेपी चौक, सुभाष चौक, दरभंगा टावर, भगत सिंह चौक, मिर्जापुर चौक होते हुए मनोकामना मंदिर पहुंची. यात्रा के समापन से पूर्व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर मधुकर ने श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के इतिहास की चर्चा करते हुए सनातनियों के लिए इस तिथि की महत्ता को रेखांकित किया. गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा व स्वागत में जगह-जगह भक्त तत्पर दिखे. इसमें कार्यक्रम के संरक्षक परशुराम शाह, पंकज वारी, दिलीप साह, सुमित कुमार राय, राकेश अभिषेक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >