Darbhanga News: मुक्तिधाम बनाने की मांग करते हुए आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Darbhanga News:ग्रामीणों ने श्मशान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए वहां मुक्तिधाम निर्माण को लेकर सोमवार को बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया.

Darbhanga News: जाले.अतरवेल-जाले-घोघराहा एसएच-97 में खेसर मुसहरी के निकट ग्रामीणों ने श्मशान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए वहां मुक्तिधाम निर्माण को लेकर सोमवार को बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. दर्जनों वाहन वैकल्पिक मार्ग जोगियारा घूमकर जाले या पुपरी की ओर जाते दिखे. जाम का नेतृत्व नरेश सदा, मनचुन सदा व पंकज कुमार कर रहे थे. उनलोगों ने बताया कि बन रही सड़क में बुढ़िया गाछी श्मशान की जमीन है. इसके आसपास की जमीन कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है. बुढ़िया गाछी श्मशान की जमीन एक बीघा सात कट्ठा है. बता दे कि खेसर मंदिर के निकट के आरसीडी सड़क से साहुजी टोला तक विधायक जीवेश कुमार ने गत छह सितंबर को 73 लाख 25 हजार रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था. इसका निर्माण कार्य प्रारम्भ है. इसी सड़क निर्माण के बीच बिहार सरकर की जमीन में बुढ़िया गाछी श्मशान भूमि है. इसमें भूमिहीन महादलित मुसहर समुदाय के लोग शव का दाह-संस्कार करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >