दरभंगा: जोगियारा के पास ओएचई में तकनीकी खराबी, एक घंटे तक रुकी रही अमृत भारत एक्सप्रेस

जोगियारा रेलवे स्टेशन के समीप ओएचई सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से अमृत भारत एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक रुकी रही. ट्रेन रुकने से यात्रियों को परेशानी हुई और समपार फाटक पर लंबा जाम लग गया.

जाले, दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

Darbhanga News: जोगियारा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे के ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण 19624 अप मदार (अजमेर)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक रुकी रही. इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं रेल समपार संख्या 28सी पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

स्टेशन से पहले रुक गई ट्रेन

जानकारी के अनुसार अमृत भारत एक्सप्रेस जोगियारा स्टेशन पहुंचने से कुछ मीटर पहले ही ओएचई में आई तकनीकी खराबी के कारण आगे नहीं बढ़ सकी. ट्रेन रुकने की सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया.

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद खराबी को दूर कर ओएचई प्रणाली को सामान्य किया गया, जिसके बाद ट्रेन को दरभंगा के लिए रवाना किया गया.

समपार फाटक पर लगा लंबा जाम

ट्रेन के लंबे समय तक खड़ी रहने के कारण रेल समपार संख्या 28सी पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सड़क मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

यात्रियों में दिखी बेचैनी

ट्रेन के लंबे समय तक रुके रहने से यात्रियों में बेचैनी देखी गई. कई यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से विलंब के कारणों की जानकारी ली. हालांकि तकनीकी खराबी दूर होने के बाद रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया.

क्या बोले रेलवे अधिकारी

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ओएचई में आई तकनीकी समस्या के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन को रोका गया था. खराबी दूर होते ही ट्रेन का परिचालन पुनः शुरू कर दिया गया. अधिकारियों के अनुसार अन्य ट्रेनों के परिचालन पर इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >