ऑल इंडिया ज्ञान परीक्षा में दरभंगा के अमित को देश में तीसरा व बिहार में पहला स्थान

घनश्यामपुर के संस्कार वैली पब्लिक स्कूल के छात्र अमित कुमार मुखिया ने अखिल भारतीय ऑनलाइन ज्ञान परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा और बिहार में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.

दरभंगा: अखिल भारतीय ऑनलाइन ज्ञान परीक्षा में घनश्यामपुर के संस्कार वैली पब्लिक स्कूल के वर्ग 8 के छात्र अमित कुमार मुखिया ने शानदार प्रदर्शन किया है. छह सितंबर को क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित परीक्षा में अमित ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि बिहार में वे प्रथम स्थान पर रहे. उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ घनश्यामपुर और दरभंगा का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है.

अमित कुमार मुखिया प्रखंड क्षेत्र के मसवासी गांव निवासी परमेश्वर मुखिया के पुत्र हैं. क्रीड़ा भारती की ओर से उन्हें 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा.

सम्मान समारोह में हुआ अभिनंदन

अमित की उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में क्रीड़ा भारती प्रांत उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह, दिव्यांग प्रमुख संतोष शर्मा, जिला मंत्री आशीष, भाजपा जिला महामंत्री दरभंगा पूर्वी संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री बैद्यनाथ सिंह, पुनहद पंचायत के मुखिया एवं समाजसेवी संजीव सिंह, संस्कार वैली पब्लिक स्कूल के निदेशक राम सेवक सिंह और प्रिंसिपल नीरा सुब्बा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

संजय सिंह ने कहा कि अमित ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से पूरे जिले का मान बढ़ाया है. प्रिंसिपल नीरा सुब्बा ने कहा कि यह सफलता अमित की मेहनत और लगन का परिणाम है.

शिक्षा के साथ खेल और ज्ञान पर जोर

विद्यालय के निदेशक राम सेवक सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल, ज्ञान, अनुशासन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना विद्यालय का लक्ष्य है. उन्होंने अमित की सफलता को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया.

यह भी पढ़ें

एक घंटे की बारिश में जलमग्न हुआ डीएमसीएच, मनोरोग वार्ड में घुसा पानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >