Darbhanga News: दरभंगा से मुंबई के लिए लेट से उड़ा अकासा का विमान

Darbhanga News:दरभंगा हवाई अड्डा से मुम्बई के लिए अकासा एयर का जहाज निर्धारित समय से काफी देर से रवाना हुआ.

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से मुम्बई के लिए अकासा एयर का जहाज निर्धारित समय से काफी देर से रवाना हुआ. इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार अकासा एयर का जहाज क्यूपी 1530 दोपहर 2.10 बजे दरभंगा से मुम्बई के लिए उड़ान भरता है. लेकिन, बुधवार को विमान लगभग एक घंटे 21 मिनट की देरी से दोपहर 3.31 बजे रवाना हो पाया. इस कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा. कई यात्रियों ने उड़ान में देरी को लेकर नाराजगी भी जताई.

दिल्ली व मुंबई के लिए एक दर्जन विमानों की हुई आवाजाही

बुधवार को दरभंगा हवाई अड्डे से कुल 16 विमानों का आवागमन हुआ. इसमें अधिकांश उड़ानें समय पर रही. दिल्ली व मुंबई के लिये एक दर्जन विमानों की आवाजाही हुई. कोलकाता व हैदराबाद के लिये चार प्लेन का आना- जाना हुआ. मंगलवार को 14 प्लेन में 1803 लोगों ने सफर किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >