आयकर चौराहे पर चाकूबाजी, दो घायल

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आयकर चौराहे पर चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए है.

दरभंगा. शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आयकर चौराहे पर चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए है. घटना रविवार देर शाम साढ़े आठ से नौ बजे के बीच की है. जख्मी दोनों युवकों की शिनाख्त लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भीगो मिल्लत कालेज मोहल्ला निवासी इकरान अहमद खान (22) और वकार हसन (20) के तौर पर हुई है. बताया जाता है कि जख्मी दोनों युवक आयकर चौराहे पर बर्गर खा रहे थे. इसी दौरान लहेरियासराय के खान चौक निवासी आठ से दस लोग घेरकर मारपीट करने लगे. बताया जाता है कि इसी दौरान चाकू व बंदूक के वट से वार में पर इकरान और वकार जख्मी हो गये. इस दौरान 112 की पुलिस मौके पर पहुच गई. खून से लहुलुहान दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने डीएमसीएच में भर्ती कराया है. गंभीर स्थिति में इलाज़ चल रहा है. मामले की पुष्टि करते हुए विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >