Darbhanga News: प्राकट्योत्सव पर पूजा-अर्चना संग गौतम कुंड की हुई आरती

Darbhanga News:गौतमाश्रम में बीती देर शाम पौष पूर्णिमा पर कुंड प्राकट्योत्सव श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया.

Darbhanga News: जाले. ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत स्थित गौतमाश्रम में बीती देर शाम पौष पूर्णिमा पर कुंड प्राकट्योत्सव श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया. मालूम हो कि इस पावन भूमि पर महर्षि गौतम के तपोबल और साधना से गौतम कुंड का प्राकट्य हुआ था. यह कालांतर में जन का आस्था का केंद्र बन गया. उसी पौराणिक परंपरा के निर्वहन के क्रम में कुंड प्राकट्योत्सव का आयोजन पूरे विधि-विधान से किया गया. इस अवसर पर गौतम कुंड की भव्य आरती की गयी. इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा. दीप की ज्योति, मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच आरती का दृश्य मनोहारी रहा. श्रद्धालु भक्ति-भाव से आरती में सहभागी बने. मौके पर महर्षि गौतम आश्रम न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ विजय भारद्वाज ने कहा कि सनातन धर्म की धरोहरों का संरक्षण व संवर्धन ग्राम, नगर और जिले के प्रत्येक व्यक्ति का सामूहिक दायित्व है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >