आभूषण व्यवसायी से नकद समेत लाखों के जेवरात लूटे

अपराधियों ने ज्वेलर्स कर्मी से पिस्तौल के बल पर शुक्रवार की शाम नकदी समेत आभूषण की लूटपाट की.

हनुमाननगर. विशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर भरौल सड़क पर बाइक सवार अपराधियों ने ज्वेलर्स कर्मी से पिस्तौल के बल पर शुक्रवार की शाम नकदी समेत आभूषण की लूटपाट की. इसके बाद फरार हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. छानबीन में जुट गयी. जानकारी के अनुसार मुस्तफापुर गांव में धनेश सहनी के मकान में रमेश शाह की विजय ज्वेलर्स नाम की दुकान है. दुकान को रमेश साह के ससुर बघला निवासी उपेन्द्र साह संचालित करते हैं. अन्य दिनों की तरह शुक्रवार की शाम भी वह अपने घर बघला साइकिल से मुस्तफापुर भरौल सड़क से जा रहे थे. इस ग्रामीण सड़क के बीच सुनसान गाछी के पास सात बजे अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल सिर में सटाकर 32 हजार रुपए नकद, 75 ग्राम सोना व आठ किलोग्राम चांदी का आभूषण लूट लिया. इसके बाद गोढ़ियारी गांव की तरफ भाग निकले. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. बगल में लगे सीसीटीवी की पड़ताल कर अपराधियों की पहचान करने में लगी है. थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने घटना की पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >