Darbhanga News: गला रेतकर युवक की हत्या, शव मनका चौर में तालाब किनारे फेंका

Darbhanga News:मनका चौर स्थित तालाब के निकट एक युवक का शव बरामद हुआ. यह सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी.

बहादुरपुर. ओझौल पंचायत के आकोपुर वार्ड चार में मनका चौर स्थित तालाब के निकट एक युवक का शव बरामद हुआ. यह सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर शव को तालाब किनारे फेंक दिया गया था. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. बहादुरपुर व लहेरियासराय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. छानबीन की. इसकी सूचना वरीय पुलिस को दी. सूचना पर सीटी एसपी अशोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. जायजा लिया. शव की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के बस्तवाड़ा निवासी मो. मुन्ना के 25 वर्षीय पुत्र मो. गुलजार के रूप में की गयी. वह लहेरियासराय थाना क्षेत्र के महराजगंज में किराए के मकान में रहता था. वहीं से राजमिस्त्री का काम करता था. इधर, पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलाया. एफएससल की टीम ने वहां से जांच के लिए कई प्रदर्श लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. साथ ही परिजनों को सूचना दी. फिलहाल पुलिस को हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस को शक है कि हत्या किसी अन्य जगह पर की गयी है. इसके बाद शव को तालाब किनारे लाकर फेंक दिया गया है. घटनास्थल पर खून के धब्बे, शव को घसीटने के निशान, एक चप्पल व कुछ नमकीन के पैकेट बरामद किये गये हैं. एफएसएल की टीम व पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच करने के साथ ही मृतक के मोबाइल को खंगालने में जुटी है. जानकारी के अनुसार मो. गुलजार व उसके पिता के बीच बराबर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. इस कारण गुलजार अपने ननिहाल महराजगंज में किराए के मकान में रहता था. वहीं से राजमिस्त्री का काम कर व छत में सरिया बांधकर भरण-पोषण करता था. वहीं उसके पिता मो. मुन्ना बस्तवाड़ा में रहते हैं. उसके दो भाई पटना में अपने खाला के यहां रहते हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के पिता मो. मुन्ना के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं सिटी एसपी अशोक कुमार ने बताया कि शव की पहचान हो गयी है. पुलिस व एफएसएल की टीम विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच में जुटी है. जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >