Darbhanga : डीएमसीएच में ऑक्सीजन पाइप लाइन काट रहा चोर पकड़ाया

डीएमसीएच परिसर असामाजिक तत्वों के लिये सुरक्षित अड्डा बन गया है.

Darbhanga : दरभंगा. डीएमसीएच परिसर असामाजिक तत्वों के लिये सुरक्षित अड्डा बन गया है. शुक्रवार को गायनिक विभाग के कंपाउंड में ऑक्सीजन पाइप लाइन को काटते हुये एक चोर को सुरक्षा गार्ड ने रंगे हाथ पकड़ लिया. जबकि तीन चोर अस्पताल की दीवार फांद कर भाग निकला. इस दौरान चाेरों ने गार्ड के साथ धक्का- मुक्की भी की. चोरों संख्या अधिक होने के कारण गार्ड एक को ही पकड़ सका. घटना में गार्ड सरोज कुमार चोटिल भी हो गया. घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई. गार्ड ने बड़ी अनहोनी होने से बचाया जानकारी के अनुसार पाइप लाइन से न्यू सर्जरी बिल्डिंग में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है. इसका कनेक्शन इएनटी परिसर स्थित लिक्विड प्लांट से है. बताया जा रहा है कि अगर चोर पाइप को काटने में सफल हो जाता, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी. गंभीर मरीजों की चिकित्सा प्रभावित होती. समय रहते गार्ड ने चोर को पकड़कर बड़ी अनहोनी से बचा लिया. खुला परिसर बन रही समस्या विदित हो कि डीएमसीएच परिसर का करीब 200 एकड़ का इलाका चारों तरफ खुला है. किसी भी समय कोई भी व्यक्ति वार्ड में प्रवेश कर सकता है. इस कारण आये दिन इस तरह की घटना हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >