बिरौल. प्रखंड क्षेत्र उछटी पंचायत के हाटी गांव में शुक्रवार की देर शाम आग लगने से तीन आवासीय घर जल गये. इसमें बच्चन मंडल, ललन मंडल, नंद किशोर मंडल घर एवं मवेशी का जलकर राख हो गये. इस शमें चार मवेशी की झुलसकर मौत हो गई. वहीं चार मवेशी के बच्चे बुरी तरह झुलस गये. बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने की बात बतायी जा रही है. सूचना पर अग्निशमक दस्ता घटना स्थल पर पहुंचा. इस अग्निकांड में तीनों के घर में रखे कीमती सामग्री जल कर खाक हो गयी. लगभग 12 लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. आग की लपट काफी तेज होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था. अग्निशामक दस्ता ने किसी तरह आग पर काबू पायी. इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई. पंस सदस्य प्रतिनिधि अमरनाथ मिश्र बताया कि इसकी जानकारी अंचल प्रशासन को दे दी गयी है.
बिजली की शाॅर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, हाटी में तीन घर खाक

बिजली की शाॅर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, हाटी में तीन घर खाक
Copied link
प्रखंड क्षेत्र उछटी पंचायत के हाटी गांव में शुक्रवार की देर शाम आग लगने से तीन आवासीय घर जल गये.