बिहार : दरभंगा में कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों नेएक कारोबारी को गोली मार कर रुपयों से भरा बैग लूट लियाऔर मौके से फरार हो गये. गंभीर रूप से घायलकारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उन्हें आइसीयू में रखा गया है. फिलहाल कारोबारी की हालत काफी चिंताजनक […]

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों नेएक कारोबारी को गोली मार कर रुपयों से भरा बैग लूट लियाऔर मौके से फरार हो गये. गंभीर रूप से घायलकारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उन्हें आइसीयू में रखा गया है. फिलहाल कारोबारी की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक दो बाइक पर सवार अपराधियों नेकारोबारीपरधावा बोलते हुए पहले दो राउंड फायरिंग की. फिर लूटपाट करने के दौरान उन्हें दाहिने कान के पास गोली मार दी. बताया जाता है किकारोबारी बाजार समिति से अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे जहां रास्ते में पहले से घात लगाये बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया.

कारोबारी के चचेरे भाई ने उनके पास सवा लाख रुपये होने की पुष्टि की है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >