बिहार : दरभंगा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में डीकेबीएम एसएच- 75 पथ पर शीशो बेलोना डीह के समीप कमतौल की ओर से आ रहे बाइक सवार और ट्रैक्टर की टक्कर में मब्बी ओपी क्षेत्र के चक्का गांव निवासी 23 वर्षीय राकेश पासवान की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दूसरा बाइक सवार संजय पासवान गंभीर रूप […]

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में डीकेबीएम एसएच- 75 पथ पर शीशो बेलोना डीह के समीप कमतौल की ओर से आ रहे बाइक सवार और ट्रैक्टर की टक्कर में मब्बी ओपी क्षेत्र के चक्का गांव निवासी 23 वर्षीय राकेश पासवान की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दूसरा बाइक सवार संजय पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक भागने में कामयाब रहा. घटना के बादआक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.

सूचना पाकर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में लेकर लोगों को समझाने का प्रयास किया.हालांकिग्रामीणमाननेको तैयार नहीं हुए. काफी मशक्कत के बाद मृतक को पोस्टमार्टम और जख्मी को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया. परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना की राशि दिये जाने के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक बीआर- 07 एस 2590 पर दोनों सवार कमतौल की ओर से आ रहा थे. शीशो डीह के सामने ट्रैक्टर बीआर- 7इ 4011 की चपेट में आ गया. जिससे एक की मृत्यु और दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. डीएमसीएच में उसकी हालात चिंताजनक बतायी जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >