Darbhanga News: बहेड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार देर शाम अंटोर गांव स्थित एक आम के बगीचे में छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद की. पुलिस ने मौके से छह बोरे में रखी 300 एमएल की कुल 720 बोतल शराब जब्त की. बरामद शराब की कुल मात्रा 216 लीटर बताई गई है.
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को आम के बगीचे में शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद हुई.
बगीचे के मालिक पर दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है. मामले में बगीचे के मालिक को आरोपित बनाते हुए बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद शराब किस उद्देश्य से रखी गई थी और इसके पीछे किन लोगों की संलिप्तता है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: मिथिला स्टूडेंट यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित, छात्रहित के मुद्दों पर काम करेगी टीम
