SSP के नाम पर टिकट लेकर पहुंचे सिनेमा देखने, हॉल में महिलाओं से की छेड़खानी

दरभंगा : दरभंगा पुलिस ने शहर के सिनेमा हॉल में उत्पात मचाने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. सभी युवकों ने एसएसपी के नाम पर टिकट लेकर सिनेमा हॉल में शो देखने पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक इसमें एक आर्मी का जवान भी शामिल है. गिरफ्तारी के बाद सभी युवकों को जुडिसियल कस्टडी में […]

दरभंगा : दरभंगा पुलिस ने शहर के सिनेमा हॉल में उत्पात मचाने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. सभी युवकों ने एसएसपी के नाम पर टिकट लेकर सिनेमा हॉल में शो देखने पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक इसमें एक आर्मी का जवान भी शामिल है. गिरफ्तारी के बाद सभी युवकों को जुडिसियल कस्टडी में भेज दिया गया है. घटना शहर के क्रेज डॉल्वी सिनेमा हॉल की है जहां यह युवक रात में शो देखने पहुंचे थे. युवकों ने वहां महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. विरोध करने पर युवकों ने उनके कपड़े खींचे और उनके साथ मारपीट की.

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पता चला है कि सभी आरोपी भागलपुर के एसएसपी के नाम पर टिकट लेकर हॉल में सिनेमा देखने पहुंचे थे. हॉल के प्रबंधक ने बताया कि सभी पकड़े गये आरोपी सबसे पहले जाकर महिलाओं की लाइन में बैठ गये, उनके साथ छेड़खानी और दुर्व्यवहार शुरू कर दिया. पुलिस ने युवकों के पास से कई मोबाइल और एक क्लासिक जीप भी बरामद किया है. पुलिस् पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुये जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >