बिहार : दरभंगा में प्रोफेसर की पत्थर से कुचलकर हत्या

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के सकतपूर थाना अंतर्गत लगमा गांव में चनौर स्थित संस्कृत कॉलेज के प्रोफेसर मदन चौधरी की बीते देर रात्रि हमलावरों ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. घटनास्थल पहुंचे वरीय पुलिस अधीक्षक अजित कुमार सत्यार्थी नेशनिवार को बताया कि कातिलों की पहचान कर ली गयी है और इस सिलसिले […]

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के सकतपूर थाना अंतर्गत लगमा गांव में चनौर स्थित संस्कृत कॉलेज के प्रोफेसर मदन चौधरी की बीते देर रात्रि हमलावरों ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. घटनास्थल पहुंचे वरीय पुलिस अधीक्षक अजित कुमार सत्यार्थी नेशनिवार को बताया कि कातिलों की पहचान कर ली गयी है और इस सिलसिले में पूर्व विधायक प्रभाकर चौधरी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है.

उन्होंने बताया कि मदन चौधरी की हत्या में शामिल रहे तथा फरार लगमा गांव निवासी किशोरी चौधरी, राघवेन्द्र कुमार और सुनील झा की गिरफ्तारी के पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है. सत्यार्थी ने मदन चौधरी की हत्या उनके कालेज में बहाली को लेकर पूर्व से चले आ रहे विवाद के कारण किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया और मामले की छानबीन शुरु कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >