दरभंगा में व्यवसायी की हत्या, आंखें भी निकाली

दरभंगा : बिहारके दरभंगा जिले में बेखौफ अपराधियोंने आज एक पशु व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्याकीदी. इतना ही व्यवसायीकी निर्मम तरीके से हत्याकरनेके बाद उसकी आंखें भी निकाल ली गयी है. गौर हो कि बीते शनिवारकोहीअपराधियों ने दरभंगा में दो इंजीनियर की हत्या कर दी थी. अपराधियों ने इस बार यहां एक मवेशी व्यवसायी […]

दरभंगा : बिहारके दरभंगा जिले में बेखौफ अपराधियोंने आज एक पशु व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्याकीदी. इतना ही व्यवसायीकी निर्मम तरीके से हत्याकरनेके बाद उसकी आंखें भी निकाल ली गयी है. गौर हो कि बीते शनिवारकोहीअपराधियों ने दरभंगा में दो इंजीनियर की हत्या कर दी थी. अपराधियों ने इस बार यहां एक मवेशी व्यवसायी को अपना निशाना बनाया है.

जानकारीके मुताबिकमारे गये पशु व्यवसायी का नाम मो. आरिफ बताया जारहा है. आरिफ की हत्या धारदार हथियार से किये जाने की बात सामने आ रही है. पुलिस ने मारे गये व्यवसायी का शव कुशेश्वरस्थान के गौरा चौड़ से बरामद किया है.
पशु व्यवसायी की हत्या के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल कायम है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >