शहर के कई निजी विद्यालयों में रहा उत्सवी माहौल जीसस एंड मेरी एकेडमी में वार्षिक खेल कूद व रोज पब्लिक में खेल सप्ताह शुरुडीसीएस के दोनों शाखाओं में प्रदर्शनीफोटो- 20, परिचय- जीसस एंड मेरी एकेडमी में अपने फ्लैग के साथ पास आउट करते बच्चेदरभंगा . शहर के कई स्कूलों में शुक्रवार को उत्सवी माहौल रहा. दरभंगा सेंट्रल स्कूल के दोनों शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित किये गये. बंगलागढ़ शाखा में फन-एन-साइंस तथा लहेरियासराय शाखा में विज्ञान प्रदर्शनी सह चित्रकला एवं मौज मेला का आयोजन हुआ. वहीं रहमगंज स्थित जीसस एंड मेरी एकेडमी में वार्षिकोत्सव खेल कूल प्रतियोगिता तथा जीएनगंज स्थित रोज पब्लिक स्कूल में खेल सप्ताह की शुरुआत हुई. सभी स्कूलों में बच्चों एवं अभिभावकों में भारी उत्साह रहा. वहीं अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सहगामी क्रियाओं के महत्व को रेखांकित किया. जीसस एंड मेरी एकेडमी में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन सिटी एसपी हरकिशोर राय ने किया. अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों में सर्वांगीण विकास हेाता है. इस मौके पर प्राचार्य मधुरिमा सिंहा, सचिव संजय कुमार सिंह तथा एमडी यशराज आदि मौजूद थे. वहीं रोजपब्लिक स्कूल में शुक्रवार को खेल सप्ताह शुरु हुआ. इसका विधिवत उद्घाटन निदेशक डा राजीव रंजन, प्रशासक प्रमोद कुमार झा एवं शैक्षिक निदेशक प्रो. नीलमणी मुखर्जी ने संयुक्त रुप से किया. इसके बाद सभी हाउसों को मशाल जलवाकर शपथ दिलायी गयी. मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. खेल सप्ताह के प्रथम दिन कक्षा दो -पांच तक के बच्चों के बीच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता में सुमित प्रथम अभिनव द्वितीय तथा कृष्ण तृतीय स्थान पर रहे. वहीं गेंद जमा करने की प्रतियोगिता में प्रथम से तृतीय स्थान पर क्रमश: अहसान अली, दीपिका एवं विशाल रहे.दरभंगा सेंट्रल स्कूल के लहेरियासराय शाखा मेें विज्ञान प्रदर्शनी सह चित्रकारिता एवं मौज मेला के उद्घाटन के बाद कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के प्रतिकुलपति डा. नीलिमा सिंह ने विज्ञान के जीवनोपयोगी आविष्कारों पर छात्रों को आगे ध्यान देने की आवश्यकता जतायी. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. एएनकार गुप्ता, डब्ल्यूआइटी के पूर्व निदेशक डा ब्रजमोहन मिश्राा, सीएम साइंस कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. अरविंद कुमार झा ने नई नई खोजों से देश को आगे ले जाने की जिम्मेवारी निभाने की जरुरत पर ध्यान आकृष्ट कराया.
शहर के कई निजी वद्यिालयों में रहा उत्सवी माहौल
शहर के कई निजी विद्यालयों में रहा उत्सवी माहौल जीसस एंड मेरी एकेडमी में वार्षिक खेल कूद व रोज पब्लिक में खेल सप्ताह शुरुडीसीएस के दोनों शाखाओं में प्रदर्शनीफोटो- 20, परिचय- जीसस एंड मेरी एकेडमी में अपने फ्लैग के साथ पास आउट करते बच्चेदरभंगा . शहर के कई स्कूलों में शुक्रवार को उत्सवी माहौल रहा. […]
