जाम से निजात दिलाने की मांग

जाम से निजात दिलाने की मांग बेनीपुर . अनुमंडल के मुख्य बाजार में हो रहे नित्य दिन सड़क जाम से लोगों को निजात दिलाने की मांग से संबंधित एक ज्ञापन जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहु ने एसडीओ को दिया है. दिये ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि नगर परिषद क्षेत्र में […]

जाम से निजात दिलाने की मांग बेनीपुर . अनुमंडल के मुख्य बाजार में हो रहे नित्य दिन सड़क जाम से लोगों को निजात दिलाने की मांग से संबंधित एक ज्ञापन जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहु ने एसडीओ को दिया है. दिये ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि नगर परिषद क्षेत्र में वाहन पड़ाव नहीं होने के कारण यहां सड़क जाम हो रहा है. उन्होंने प्रशासन से मांग किया है कि यदि टेंपो परिचालन का मार्ग बदल कर नंदापट्टी, आशापुर, रघुनंदनपुर, नगर परिषद कार्यालय होते हुए बेनीपुर तक कर दिया जाये तो बहुत हद तक लोगों को जाम से निजात मिल सकता है. साथ ही अनुमंडल अस्पताल जाने वाली मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करने की भी मांग किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >