पति की याद में रेलवे को सौंपा व्हील चेयर

पति की याद में रेलवे को सौंपा व्हील चेयरफोटो संख्या- 10परिचय- स्टेशन अधीक्षक को व्हील चेयर सौंपती नूतन वर्मा दरभंगा. अपने दिवंगत पति की याद में न्यू बलभद्रपुर निवासी नूतन वर्मा ने रेलवे को व्हील चेयर समर्पित किया. शुक्रवार को जहां एक ओर रेल यात्रियों की परेशानी के प्रति किसी में संजीदगी नजर नहीं आयी. […]

पति की याद में रेलवे को सौंपा व्हील चेयरफोटो संख्या- 10परिचय- स्टेशन अधीक्षक को व्हील चेयर सौंपती नूतन वर्मा दरभंगा. अपने दिवंगत पति की याद में न्यू बलभद्रपुर निवासी नूतन वर्मा ने रेलवे को व्हील चेयर समर्पित किया. शुक्रवार को जहां एक ओर रेल यात्रियों की परेशानी के प्रति किसी में संजीदगी नजर नहीं आयी. वहीं इस महिला ने मानवता की सेवा के लिए व्हील चेयर प्रदान किया. जानकारी के मुताबिक अपने पति स्व राजेश वर्मा की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा पीडि़त मानवता की सेवा के लिए नूतन वर्मा ने यह कदम उठाया. स्टेशन अधीक्षक मनहर गोपाल को व्हील चेयर समर्पित किया. अधीक्षक श्री गोपाल ने इसके लिए उन्हें साधुवाद दिया. मौके पर नूतन के भाई सह रेलवे गार्ड एमके वर्मा के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >