सूबे के वित्त मंत्री के नाम पर ठगी करने वाला धराया

दरभंगा : सूबे के वित्तमंत्री के नाम पर ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है. हालांकि जिनके साथ ठगी करने का प्रयास किया जा रहा था उनकी सजगता के कारण अपराधी को दबोचने में पुलिस सफल रही. मिल्लत कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. मो. रहमतुल्लाह क ो राज्य के वित्तमंत्री अब्दुल […]

दरभंगा : सूबे के वित्तमंत्री के नाम पर ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है. हालांकि जिनके साथ ठगी करने का प्रयास किया जा रहा था उनकी सजगता के कारण अपराधी को दबोचने में पुलिस सफल रही.
मिल्लत कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. मो. रहमतुल्लाह क ो राज्य के वित्तमंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी की आवाज में फोन कर 15 हजार रुपया देने की मांग की गयी. फोने करनेवाले ने मंत्री के आवाज में कहा कि कुछ आवश्यक काम के कारण पैसे की आवश्यकता है. मैं आदमी भेज रहा हूं. आप पैसा दे देंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अलीअशरफ फातमी भी वहीं बैठे हैं. फोन आने के बाद डा. रहमतुल्लाह को यह बात कुछ अटपटा लगी तथा शंका हुई. तत्काल उन्होंने चतुराई का परिचय देते हुए मंत्री जी को इसकी जानकारी दी.
उनके द्वारा इंकार करने पर उन्होंने फोनकर्त्ता को पैसा लेने के लिए बुला लिया. साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. इसी दौरान श्री सिद्दीकी की ओर से भी पुलिस ने वरीय अधिकारी को जानकारी देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया. फोन करनेवाले को वहां पहुंचते ही दबोच लिया गया.
वह कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला निवासी मो. नुरूल इस्लाम का पुत्र सफी अहमद बताया जाता है. दरभंगा में रहकर वह बेलवागंज शल्फिया मदरसा में पढ़ाई कर रहा है.
इस संबंध मंे सफी का कहना है कि वह मधुबनी जिले क नेहाल के कहने पर पैसा लेने गया था. नेहाल से उसकी दोस्ती मधुबनी में परीक्षा देने के क्र म में हुई थी. पुलिस ने सभी पहलुओं को देखते हुए कार्रवाई शुरु कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >